हरियाणा के नारनौल की एक महिला कांस्टेबल से रणजी खिलाड़ी बनकर 40 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। यह घटना वर्ष 2022 की है। पीड़ित महिला कांस्टेबल मूल रूप से राजस्थान के झुंझुनू की रहने वाली है।

आरोपी की पहचान विक्रांत तोमर के रूप में हुई है, जिससे मुलाकात सहवाग क्रिकेट एकेडमी में हुई थी। आरोपी ने आईपीएल में सिलेक्शन और निवेश के नाम पर कुल 40 लाख रुपये ठगे।

दिल्ली के थानों में दर्ज हैं कई मामले

जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में ठगी के पांच मामले दर्ज हैं। आरोपी इस साल जून में जेल से जमानत पर बाहर आया था। इस मामले में पुलिस को शक है कि आरोपी दिल्ली पुलिस की 20 महिला कांस्टेबलों के संपर्क में था, हालांकि सभी के साथ ठगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।