जम्मू विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स हॉल में आयोजित नॉर्थ जोन मुए थाई चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार ओवरऑल विजेता ट्रॉफी अपने नाम की है।
हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
इस चैंपियनशिप में हरियाणा के कुल 67 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल 34 स्वर्ण, 19 रजत और 9 कांस्य पदक अपने नाम किए।
हरियाणा दल में खिलाड़ियों के अलावा कोच, मैनेजर, तीन तकनीकी अधिकारी और मुए थाई खेल संघ-हरियाणा के महासचिव सोमबीर वशिष्ठ सहित कुल 75 सदस्य शामिल रहे।









पाठकों की राय