छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र में 13 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली पीड़िता की मां ने 27 अक्टूबर 2026 को थाने में इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के अनुसार यह घटना 14 अक्टूबर 2026 को हुई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस ने दर्ज किया पॉक्सो एक्ट के तहत मामला

कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों की उम्र 17 से 22 साल के बीच होने की जानकारी की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।