लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में 29 अक्टूबर को करवा चौथ की रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विपिन सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह के रूप में हुई है।
घटना के समय विपिन संतोष, टिंकू और अन्य लोगों के साथ अनमोल नामक दुकान पर बैठा था। परिजनों के अनुसार आरोपियों ने विपिन को करीब 50 थप्पड़ और लात-घूंसे मारे।
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
हमले के बाद आरोपी विपिन को बाइक पर उसके घर लाए और खटिया पर बेसुध हालत में छोड़ गए। परिजन उसे ओसवाल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता चंद्रभान सिंह के बयान दर्ज कर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज की जा रही है। विवाद का सटीक कारण और सभी आरोपियों की पूरी पहचान अभी सामने नहीं आई है।









पाठकों की राय