चंडीगढ़ के सेक्टर-16 और 17 को जोड़ने वाली सड़क पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार थार गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और चार से पांच पलटियां खा गई.

इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार दोनों को तुरंत वाहन से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान हरियाणा के रोहतक निवासी साहिल की मौत हो गई.

अस्पताल में चल रहा है घायल का इलाज

हादसे में घायल हुए दूसरे युवक की पहचान 22 वर्षीय हिमांशु के रूप में हुई है, जो बिहार का निवासी है। वह चंडीगढ़ के माली क्षेत्र में किराए पर रहकर एक आईटी कंपनी में नौकरी करता है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है.