चंडीगढ़ की छठी कक्षा की एक छात्रा के साथ मोहाली में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना मोहाली में पीड़िता की सहेली के घर पर हुई थी।
आरोपी ने कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर पीड़िता को पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के करीब छह महीने बाद पेट दर्द होने पर यह पूरा मामला सामने आया।
जीरो एफआईआर दर्ज और पुलिस जांच
चंडीगढ़ पुलिस ने इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर केस मोहाली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है। मोहाली के रहने वाले आरोपी सुमित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बलौंगी थाने के जांच अधिकारी कुलविंदर सिंह हैं।









पाठकों की राय