महाराष्ट्र के नाशिक और त्र्यंबकेश्वर में सिंहस्थ महाकुंभ मेले की शुरुआत 31 अक्टूबर 2026 को हो गई है। रामकुंड में दोपहर 12:02 बजे ध्वजारोहण तय किया गया था।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ध्वज स्तंभ पूजन और ध्वजारोहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया और कार्यक्रम को संबोधित किया। यह महाकुंभ मेला हर 12 साल में आयोजित किया जाता है।
इससे पहले नाशिक में 25 अक्टूबर को 517 लोगों ने एक साथ शंख बजाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाया था। इस शंखनाद में प्रतिभागियों ने पांच मिनट 30 सेकंड तक शंख बजाया। इससे पिछला रिकॉर्ड 303 लोगों का था।









पाठकों की राय