पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में सुरक्षा बलों ने जमीन के नीचे छिपाए गए दो केन बम बरामद किए हैं। छोटानागरा थाना क्षेत्र के बहरूदा गांव के पास कोयना नदी के किनारे 30 अक्टूबर 2026 को यह विस्फोटक मिले।

पुलिस अधीक्षक अमित रेनू और थाना प्रभारी गौतम कुमार के अनुसार, यह कार्रवाई 193वीं बटालियन सीआरपीएफ और छोटानागरा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से की। दोनों केन बमों का कुल वजन करीब पांच किलोग्राम था।

संयुक्त अभियान में मिले विस्फोटक

सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान के दौरान इन विस्फोटकों को खोज निकाला और मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। बरामदगी का यह स्थान पिछले महीने हुई मुठभेड़ स्थल से करीब डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी पर है।

इस मामले में पुलिस आगे की जांच और इलाके में सुरक्षा तथा तलाशी अभियान जारी रखे हुए है।