हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली महारैली में शामिल होने की अपील की है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य तय किया गया है।

पंद्रह हजार कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य

कांग्रेस संगठन महासचिव विनोद जिंटा के अनुसार, इस महारैली के लिए पंद्रह हजार कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए दो सौ बसों की व्यवस्था की जा रही है।

दिल्ली के रामलीला मैदान में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' जन मार्च और महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राहुल गांधी सहित अन्य नेता भी शामिल होंगे।