समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्पष्ट किया कि स्वामी प्रसाद मौर्य उनके गठबंधन में शामिल नहीं हैं।

अखिलेश यादव ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पार्टी 2027 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से ज्यादा महिलाओं को टिकट देगी।

2027 चुनाव और परीक्षा पेपर लीक पर बयान

इसके अलावा, सपा प्रमुख ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 20 से ज्यादा प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है।