जयपुर में दिवाली के त्योहारी सीजन को देखते हुए नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान चलाया है। शनिवार रात 12 बजे से शुरू होकर यह अभियान पूरी रात परकोटे क्षेत्र में जारी रहा।

नगर निगम के इस विशेष अभियान को ऑपरेशन क्लीन स्वीप 2.0 का नाम दिया गया है। सफाई कार्य की निगरानी के लिए मेयर सुनील कोठारी और कमिश्नर ओम कसेरा खुद मैदान में उतरे।

मेयर और कमिश्नर ने संभाली कमान

इस पूरी रात चली सफाई कार्रवाई में निगम के करीब 2500 सफाई कर्मचारी तैनात रहे। इसके अलावा अभियान को सफल बनाने के लिए करीब 1000 विभिन्न संसाधनों का उपयोग किया गया।