हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य में आगामी दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया है।
विभाग के अनुसार, राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों और मध्यवर्ती पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके विपरीत, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।
पहाड़ी इलाकों में बारिश और तापमान की स्थिति
मौसम विभाग का अनुमान है कि तीन नवंबर से पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। इस बीच तापमान में भी अंतर दर्ज किया गया है, जहां ऊना में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं, केलांग में सबसे कम अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।









पाठकों की राय