जालंधर में पुलिस लाइन के पास फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां तड़के करीब तीन बजे एक फॉक्सवैगन कार नगर निगम की खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से जा टकराई।
इस भीषण टक्कर में कार सवार दिवित ओलक और आरव तलवाड़ की मौत हो गई। हादसे के वक्त गाड़ी में कुल पांच युवक सवार थे।
पुलिस कार्रवाई और जांच
घटना की सूचना मिलते ही थाना बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।









पाठकों की राय