दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने तकनीकी कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर नया नियम जारी किया है। इसके तहत असिस्टेंट लाइनमैन (ALM) और सब-स्टेशन अटेंडेंट (SA) के लिए सेफ्टी कोड टेस्ट पास करना अनिवार्य कर दिया गया है।

नियम के अनुसार, अब यह टेस्ट पास किए बिना कर्मचारियों का लाइनमैन (LM) और असिस्टेंट सब-स्टेशन अटेंडेंट (ASSA) के पद पर प्रमोशन नहीं किया जाएगा।

पे-फिक्सेशन ऑडिट के बाद लिया गया फैसला

यह फैसला पे-फिक्सेशन ऑडिट के दौरान सामने आई अनियमितताओं के बाद लिया गया है। प्रबंधन ने संबंधित कर्मचारियों को यह टेस्ट पास करने के लिए छह महीने का समय दिया है।