जयपुर की पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में एमबीए सेकंड ईयर की डिजिटल मार्केटिंग की छात्रा 23 वर्षीय यशस्वी रोहिल्ला की छठी मंजिल से गिरकर मौत हो गई।

कैंपस प्लेसमेंट में लगी थी जॉब

दो महीने पहले ही कैंपस प्लेसमेंट में यशस्वी की 7.25 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर जॉब लगी थी। महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

शिवदासपुरा थाना पुलिस के अनुसार परिजनों की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का नजर आने की बात कही गई है और घटना के स्पष्ट कारणों की जांच की जा रही है।