केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने 31 अक्टूबर 2026 को झुमरी तिलैया के कोडरमा स्थित सात्विक लाइब्रेरी में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया। यह कार्यक्रम 'विकसित भारत युवा संवाद' के तहत 'नो योर वोट' विषय पर आयोजित किया गया था।

अन्नपूर्णा देवी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने में युवाओं की भूमिका को अहम बताया। इस दौरान उन्होंने युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

केंद्र सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया, मतदाताओं के अधिकार और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर सवाल पूछे।