मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली परिसर में पुलिस कंट्रोल रूम के निर्माण कार्य के दौरान बिजली चोरी पकड़ी गई है। निर्माण कार्य में बिजली के खंभे में कटिया फंसाकर अवैध कनेक्शन लिया गया था और कटर मशीन का संचालन किया जा रहा था।
मामले की सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम ने मौके पर छापेमारी की और पंचनामा तैयार किया।
बिजली विभाग की छापेमारी और कार्रवाई
मनेन्द्रगढ़ जोन के असिस्टेंट इंजीनियर गुलाब बघेल ने बिजली के अवैध उपयोग और जुर्माने की पुष्टि की है। हालांकि, यह बिजली चोरी कितने महीनों से चल रही थी, इसकी सटीक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
बिजली विभाग के अनुसार, इस मामले में जुर्माने की कुल राशि सोमवार को तय की जाएगी।









पाठकों की राय