छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस ने 21 लाख रुपए की नकदी के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 31 अक्टूबर 2026 को मैनपुर थाना क्षेत्र के राजाडेरा जंगल में की गई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिंगे उर्फ रोशनी, बुधरी मुचाकी उर्फ सोनी और नोहर मरकाम के रूप में हुई है। इनके पास से 21 लाख रुपए नकद के अलावा तीन मोबाइल फोन और एक टीवीएस बाइक भी बरामद की गई है।
अवैध वसूली और धाराओं पर कार्रवाई
आरोपियों पर ठेकेदारों और आम नागरिकों से अवैध वसूली कर रकम जुटाने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 308(2), 61(2) और यूएपीए की धारा 17, 18, 20, 38, 40 के तहत कार्रवाई की है।









पाठकों की राय