मधुबनी जिले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिहार के मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक तस्वीर और वीडियो प्रसारित करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
साइबर डीएसपी नवीन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मधुबनी साइबर थाना कांड संख्या 41/26 के तहत यह मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई 28 अक्टूबर 2026 को हुई घटना के बाद 31 अक्टूबर 2026 को पुष्टि के आधार पर की गई।
साइबर थाने में मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार यह सामग्री 'Ripu Yaduvanshi' नामक इंस्टाग्राम प्रोफाइल के माध्यम से प्रसारित की गई थी। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 356 एवं 351(2) के साथ-साथ आईटी एक्ट की धारा 66(C) और 66(D) के तहत धाराएं लगाई गई हैं।
सामग्री प्रसारित करने वाले वास्तविक संचालक की पहचान की जांच अभी जारी है। पुलिस इस प्रोफाइल से जुड़े अन्य तकनीकी पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।









पाठकों की राय