राजस्थान के पाली जिले के सुमेरपुर में मिलावटी मसालों के निर्माण और बिक्री का मामला सामने आया है। यह कार्रवाई 31 अक्टूबर 2026 को की गई, जिसमें हंसा मसाला उद्योग और चामुंडा ट्रेडिंग कंपनी की संलिप्तता मिली है।

इन फर्मों द्वारा तैयार मसालों को होलसेल में 110 से 130 रुपये प्रति किलो के भाव बेचा जाता था, जबकि बाजार में इनका भाव 250 से 400 रुपये प्रति किलो था।

राजस्थान सरकार की पब्लिक हेल्थ लैबोरेटरी, उदयपुर की लैब जांच में मसालों में सूडान-II और मेटानिल येलो केमिकल तथा स्टार्च यानी आटे की मिलावट की पुष्टि हुई है।

जांच के दौरान व्यापारियों द्वारा अन्य अज्ञात मिलावट सामग्री के इस्तेमाल की बात भी कही गई है।