मोहाली के जीरकपुर में रामगढ़ भूड्डा इलाके में एक रिहायशी मकान में अवैध रूप से चल रही दवा फैक्ट्री पर कार्रवाई की गई है। एंटी नारकोटिक्स सेल और फूड एंड ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने यह छापेमारी की है।
छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में स्टेरॉयड, प्रतिबंधित दवाएं और नशे के रूप में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां बरामद की गईं। इस मामले में पुलिस ने मौके से एक कर्मचारी को गिरफ्तार भी किया है।
ऑनलाइन होती थी प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई
जांच में सामने आया कि इस अवैध फैक्ट्री का संचालन बिना किसी लाइसेंस के किराए के मकान में किया जा रहा था। यहां तैयार की जाने वाली प्रतिबंधित दवाओं और स्टेरॉयड की ऑनलाइन सप्लाई की जाती थी।
फिलहाल मास्टरमाइंड और सप्लाई नेटवर्क की पहचान होना अभी बाकी है। गिरोह से जुड़े अन्य बड़े चेहरों की गिरफ्तारी और इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाना शेष है।









पाठकों की राय