मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में 1 नवंबर को 'द लाइब्रेरी' का उद्घाटन किया गया। इस लॉन्च इवेंट में सैफ अली खान, करीना कपूर, शाहिद कपूर, मीरा कपूर, काजोल, न्यासा देवगन, विक्रांत मैसी और राजकुमार राव जैसे कलाकार शामिल हुए।
NMACC के अनुसार, यह नई जगह किताबों, भोजन और संस्कृति को एक साथ जोड़ने के लिए तैयार की गई है। यहाँ आने वाले लोग न केवल किताबें पढ़ सकेंगे, बल्कि सांस्कृतिक माहौल का भी आनंद ले पाएंगे।
सांस्कृतिक गतिविधियों और कार्यशालाओं का आयोजन
इस केंद्र में किताबों के अलावा कविता पाठ, कहानी सत्र, बुक क्लब और क्रिएटिव वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के जरिए साहित्य और कला प्रेमियों को एक साझा मंच मिलेगा।









पाठकों की राय