अभिनेता अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर के मुंबई स्थित आवास पर इस साल भी करवा चौथ का पारंपरिक सेलिब्रेशन आयोजित किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां पूजा में शामिल होने के लिए उनके घर पहुंचीं।
बॉलीवुड हस्तियों ने की शिरकत
सुनीता कपूर हर साल बॉलीवुड परिवारों के लिए इस पूजा का आयोजन करती हैं। इस उत्सव में शामिल होने वाली प्रमुख हस्तियों में शिल्पा शेट्टी, मीरा राजपूत, रिद्धिमा कपूर साहनी, महीप कपूर, भावना पांडे, नीलम कोठारी और नताशा दलाल शामिल थीं।
सभी ने पारंपरिक तरीके से पूजा की थाली और छन्नी के साथ इस व्रत को खोला। बॉलीवुड के इन परिवारों का यह खास जमावड़ा हर साल चर्चा का विषय रहता है।








पाठकों की राय