अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने 'कॉफी विद करण' सीजन 9 के दौरान फिल्म 'पेड्डी' से जुड़े विवाद पर खुलकर बात की। शो के होस्ट करण जौहर थे। बातचीत के दौरान जान्हवी ने माना कि फिल्म में उनके किरदार का ऑब्जेक्टिफिकेशन हुआ था।

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वह इस मामले में और अधिक मजबूती से अपनी बात रख सकती थीं। इस विवाद के तूल पकड़ने के बाद निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी थी।

निर्देशक ने मांगी थी माफी

विवाद सामने आने के बाद फिल्म के थिएट्रिकल कट में बदलाव किए गए और कुछ विवादित दृश्यों को हटा दिया गया था।