अभिनेता प्रभास की आने वाली फिल्म फौजी के हाल ही में रिलीज हुए टीजर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने फिल्म के टीजर पर कड़ी आपत्ति जताई है और इसे तुरंत हटाने की मांग की है।

यह टीजर 23 अक्टूबर को अभिनेता प्रभास के 47वें जन्मदिन के अवसर पर जारी किया गया था। फिल्म की कहानी और पृष्ठभूमि वर्ष 1942 के बर्लिन पर आधारित है, जिसका निर्देशन और लेखन हनु राघवपुड़ी ने किया है।

मुख्य आपत्ति टीजर में दिखाई गई एक दृश्य को लेकर है, जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस को एडॉल्फ हिटलर के साथ बातचीत करते हुए दर्शाया गया है। इस चित्रण को लेकर परिवार ने ऐतराज जताया है।

इस मामले में चंद्र कुमार बोस ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को आधिकारिक पत्र लिखकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

विवाद बढ़ने के बावजूद फिल्म के निर्माताओं या निर्देशक हनु राघवपुड़ी की तरफ से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।