बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम की तीन दिवसीय यात्रा संपन्न की। वह रविवार को हेलिकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंची थीं और यात्रा के बाद देहरादून के रास्ते मुंबई वापस रवाना हो गईं।

अपनी इस यात्रा के दौरान अभिनेत्री ने मंदिर में सुबह और शाम की आरती में हिस्सा लिया। केदारनाथ में दर्शन पाने के लिए वह आम श्रद्धालुओं की तरह करीब आधे घंटे तक लाइन में भी खड़ी रहीं।

यात्रा के दौरान सारा अली खान ने केदारघाटी में स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनके साथ चाय पी। उन्होंने वहां छह से सात नए दोस्त बनाए तथा स्थानीय लोगों से ट्रैकिंग से जुड़ी जानकारी भी हासिल की।

इस यात्रा के दौरान उन्होंने अंकित बाजपेई के साथ एक सोशल मीडिया रील भी बनाई। हालांकि, इस बात को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है कि अभिनेत्री अपनी इस यात्रा के दौरान तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर भी जाएंगी या नहीं।