बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की आगामी फिल्म किंग को लेकर बड़े कारोबार की खबर सामने आई है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार फार्स फिल्म्स ने इस फिल्म के ओवरसीज थिएट्रिकल राइट्स 175 करोड़ रुपए में खरीदे हैं।
फिल्म के निर्माण में रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स शामिल हैं। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं और यह फिल्म क्रिसमस 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स और कमाई
व्यापारिक आंकड़ों के अनुसार फिल्म किंग को ब्रेक ईवन के लिए इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर 350 से 375 करोड़ रुपए की कमाई करनी होगी। इसके अलावा पेन मरुधर ने इस फिल्म के ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 250 करोड़ रुपए में खरीदे हैं।









पाठकों की राय