पाकिस्तान के कराची स्थित एक मंदिर में आगामी फिल्म 'रामायण' का पोस्टर लगाया गया है। सामने आए एक वीडियो में इस दौरान हिंदू समुदाय के लोग 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए नजर आए हैं।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। मेकर्स ने हाल ही में रकुल प्रीत सिंह के शूर्पणखा किरदार का पहला पोस्टर भी जारी किया है।
कलाकार और अंतरराष्ट्रीय वितरण
फिल्म के अंतरराष्ट्रीय वितरण के लिए निर्माताओं ने सोनी पिक्चर्स के साथ साझेदारी की है। हालांकि, यह फिल्म पाकिस्तान में रिलीज होगी या नहीं, इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।









पाठकों की राय