दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर 2026 को दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट आयोजित होना निर्धारित है। इस कार्यक्रम को लेकर दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी किया है।

शराब और हथियारों के महिमामंडन पर आपत्ति

चंडीगढ़ के प्रोफेसर डॉ. पंडितराव धरेनावर ने 14 अक्टूबर को इस संबंध में दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत दोसांझ के गानों में शराब, ड्रग्स और हथियारों के महिमामंडन पर रोक लगाने की मांग की है।

शिकायत में यह भी मांग की गई है कि कॉन्सर्ट के दौरान बच्चों को मंच पर न बुलाया जाए और बुलेट बेल्ट का इस्तेमाल न किया जाए। आयोग ने इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है।