केंद्र सरकार ने विदेश में पेट्रोल बेचने पर लगने वाले 2.50 रुपए प्रति लीटर के टैक्स को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। यह कदम मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की कमी रोकने के लिए उठाया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल महंगा होने के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रखे गए हैं।
सरकार ने डीजल और हवाई ईंधन यानी एटीएफ पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की है। विदेश में डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 3 रुपए बढ़ाकर 11.50 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है।
डीजल और एटीएफ की ड्यूटी बढ़ी
वहीं, एटीएफ पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 50 पैसे बढ़ाकर 11 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है। सरकार हर 15 दिन में अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर एक्सपोर्ट टैक्स तय करती है।









पाठकों की राय