इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार इस हफ्ते देश में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस हफ्ते चांदी 13,071 रुपए सस्ती हुई है, जिससे एक किलो चांदी की कीमत घटकर 1.81 लाख रुपए पर आ गई है।
इसके अलावा 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,576 रुपए घटकर 1.40 लाख रुपए पर पहुंच गई है। आंकड़ों के मुताबिक इस महीने अब तक चांदी 39,485 रुपए और सोना 8,084 रुपए सस्ता हुआ है।
भारतीय घरों में जमा सोने का भंडार
मॉर्गन स्टेनली रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में 34,600 टन सोना जमा है। भारतीय परिवारों के पास मौजूद इस कुल सोने की बाजार वैल्यू 450 लाख करोड़ रुपए है।









पाठकों की राय