वित्त मंत्रालय के अनुसार, एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) ने यूएई और सिंगापुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर यूपीआई पेमेंट सुविधा शुरू कर दी है। इस पहल के तहत पर्यटकों को इन देशों में डिजिटल भुगतान की आसानी मिलेगी।

यूएई में एनआई़पीएल ने NEOPAY और एमार एंटरटेनमेंट के साथ साझेदारी की है। इसके जरिए अब बुर्ज खलीफा के ऑब्जर्वेशन डेक की टिकटों की बुकिंग यूपीआई के माध्यम से की जा सकती है।

प्रमुख पर्यटन स्थलों पर यूपीआई सेवा

वहीं सिंगापुर में FOMO Pay के साथ साझेदारी की गई है। इसके तहत सिंगापुर के यूनिवर्सल स्टूडियोज, सिंगापुर ओशनेरियम और एडवेंचर कोव वॉटरपार्क में यूपीआई पेमेंट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

इसके अलावा, उज्बेकिस्तान भारत के यूपीआई नेटवर्क से जुड़ने वाला 11वां देश बनने वाला है। उज्बेकिस्तान से संबंधित यह समझौता 30 अगस्त 2026 को प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान हुआ था, हालांकि सेवा के पूर्ण रूप से चालू होने की सटीक तिथि अभी स्पष्ट नहीं है।