वैश्विक क्रिप्टो एक्सचेंज बाइनेंस पर हैकिंग और चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। ग्लासनोड फर्म के अनुसार इस घटना में 5.3 बिलियन डॉलर की चोरी का अनुमान है, जबकि चेनालिसिस फर्म ने 5.9 बिलियन डॉलर की चोरी बताई है। बाइनेंस के पूर्व सीईओ चांगपेंग झाओ ने इसे हैक बताया है।
डिजिटल एसेट्स फ्रीज और रोक
इस बड़ी घटना के बाद बाइनेंस ने प्लेटफॉर्म पर सभी डिपॉजिट और विड्रॉल पर अस्थायी रोक लगा दी है। सुरक्षा कदमों के तहत बाइनेंस ने लगभग 3 बिलियन डॉलर के डिजिटल एसेट्स फ्रीज कर दिए हैं। इसके अलावा टेदर ने 1.6 बिलियन डॉलर और सर्कल ने 800 मिलियन डॉलर के एसेट्स फ्रीज किए हैं।
इस सुरक्षा उल्लंघन और हैकिंग की घटना के तुरंत बाद बाजार पर भी असर देखा गया है। घटना के बाद बिटकॉइन की कीमत में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, बाइनेंस द्वारा चोरी हुई कुल राशि का सटीक आधिकारिक आंकड़ा और प्रभावित यूजर अकाउंट्स की संख्या अभी जारी किया जाना बाकी है।









पाठकों की राय