नोएल टाटा 11 नवंबर 2026 को ट्रेंट लिमिटेड के चेयरमैन पद से रिटायर होंगे। इसके बाद वह 12 नवंबर 2026 से चेयरमैन एमेरितस के रूप में नियुक्त रहेंगे। टाटा समूह के गवर्नेंस फ्रेमवर्क के अनुसार नॉन-एग्जीक्युटिव डायरेक्टर्स के लिए रिटायरमेंट आयु 70 वर्ष है।
बहराम वकील संभालेंगे नए चेयरमैन की जिम्मेदारी
बहराम वकील 12 नवंबर 2026 से ट्रेंट लिमिटेड के नए चेयरमैन का पद संभालेंगे। इसके अलावा राजीव दुबे और कल्पना मर्चेंट को ट्रेंट के बोर्ड में नए डायरेक्टर के रूप में शामिल किया गया है।
राजीव दुबे और कल्पना मर्चेंट की इन नियुक्तियों पर शेयरधारकों की औपचारिक मुहर लगना अभी बाकी है।









पाठकों की राय