रायपुर से दिल्ली और पुणे का हवाई किराया अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तुलना में अधिक हो गया है। छह नवंबर को रायपुर से दिल्ली का एकतरफा हवाई किराया 24,832 रुपये दर्ज किया गया। वहीं, रायपुर से पुणे का हवाई किराया 23,995 रुपये दर्ज किया गया है।

यात्रियों को लंबी यात्रा और लेओवर का सामना भी करना पड़ रहा है। रायपुर से दिल्ली की इंडिगो फ्लाइट में अहमदाबाद होकर जाने पर 8 घंटे 35 मिनट का समय लग रहा है।

लंबा सफर और लेओवर समय

पुणे के लिए उपलब्ध विकल्पों में भी अधिक समय लग रहा है। रायपुर से पुणे की एयर इंडिया फ्लाइट में दिल्ली और इंदौर में दो स्टॉपेज के साथ लगभग 9 घंटे का समय लग रहा है।

इसके अलावा, रायपुर से पुणे के लिए 18,684 रुपये के किराए वाले विकल्प में दिल्ली में 22 घंटे से अधिक का इंतजार करना पड़ रहा है। ट्रैवल एक्सपर्ट्स का दावा है कि त्योहारों और शादी सीजन के कारण मांग बढ़ने से हवाई किराए में बढ़ोतरी हुई है।