अलास्का एयर ग्रुप ने लगभग 200 नॉन-कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी के सीईओ बेन मिनिकुची ने इस साल 700 मिलियन डॉलर तक के नुकसान की आशंका जताई है।

वॉशिंगटन और हवाई के कर्मचारियों पर असर

इस छंटनी से कुल 32,500 वर्कफोर्स के 1% से भी कम कर्मचारी प्रभावित होंगे। सबसे ज्यादा असर वॉशिंगटन राज्य और हवाई पर पड़ेगा, जहां से क्रमशः 125 और 48 पद हटाए जाएंगे।

प्रभावित कर्मचारियों का आखिरी वर्किंग डे 13 नवंबर रहेगा। कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि इन कर्मचारियों को 31 दिसंबर तक वेतन मिलता रहेगा।