केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट ने 28 अक्टूबर 2026 को इस फैसले पर मुहर लगाई, जिसके तहत अब डीए 60% से बढ़कर 63% हो गया है।

इस बढ़ोतरी से देश के 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा। नई दरें 1 जुलाई, 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी। इस निर्णय के चलते जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने का बकाया एरियर संबंधित कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को उनकी सैलरी के साथ दिया जाएगा।

वेतन संरचना के आधार पर इस वृद्धि से मिलने वाला लाभ अलग-अलग होगा। न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18,000 पाने वाले कर्मचारियों को प्रति माह ₹540 का इजाफा मिलेगा, जबकि वरिष्ठ अधिकारियों की ₹56,100 बेसिक सैलरी पर लगभग ₹1,683 की मासिक बढ़ोतरी होगी।

इस संपूर्ण वित्तीय निर्णय और व्यवस्था के क्रियान्वयन पर सरकार की ओर से कुल ₹10 हजार करोड़ खर्च किए जाएंगे। गौरततलब है कि इससे पहले बीते अप्रैल महीने में डीए में 2% की बढ़ोतरी की गई थी।