तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 17 रुपए तक बढ़ा दिए हैं, हालांकि 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा दूरसंचार विभाग ने फोन आने पर स्क्रीन पर असली नाम दिखाना अनिवार्य कर दिया है।

नए नियमों के तहत टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले निजी वाहन मालिकों के लिए 1,500 रुपए या 3,000 रुपए की फीस पर एक साल का फास्टैग लोकल पास लागू किया गया है।

म्यूचुअल फंड और जीएसटी नियमों में बदलाव

म्यूचुअल फंड कंपनियों के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निवेश के लिए डायरेक्ट प्लान को डिफॉल्ट रूप से चुना जाएगा। वहीं, सीबीआइसी ने जीएसटी नियमों में ढील दी है जिससे छोटे ऑनलाइन विक्रेता ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के गोदाम के पते को दूसरे राज्यों में अपना जीएसटी रजिस्ट्रेशन एड्रेस बना सकेंगे।