छत्तीसगढ़ अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर नवा रायपुर में तीन दिवसीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसकी इस वर्ष की थीम 'सशक्त नारी-युवा उड़ान' रखी गई है।
समारोह के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया शामिल होंगे, जबकि समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे। इस तीन दिवसीय आयोजन के दौरान कुल 41 राज्य अलंकरण और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
नए सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
इस वर्ष टीजन बाई और संत रविदास के नाम पर दो नए सम्मान भी शुरू किए जा रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पलक मुच्छाल, स्वस्ति मेहुल और अभिजीत भट्टाचार्य अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा, एक और दो नवंबर को वायुसेना का एयर शो होगा, जिसमें सारंग और सूर्यकिरण टीम भाग लेंगी।
आयोजन स्थल पर दर्शकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। यहां 40 हजार वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है और दर्शकों के लिए 300 शौचालय बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 20 बेड का अस्पताल और 25 एंबुलेंस तैनात की गई हैं।









पाठकों की राय