भारत की जनगणना 2027 का दूसरा चरण आगामी 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक आयोजित किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया के लिए 11,718.24 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया गया है। यह देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें टैबलेट या मोबाइल ऐप का उपयोग किया जाएगा।
इस राष्ट्रव्यापी जनगणना के दौरान लोगों से कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे। खास बात यह है कि 1931 के बाद यह पहला मौका होगा जब जनगणना में जाति की गिनती भी की जाएगी।
इन राज्यों में नहीं होगी जनगणना
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मणिपुर, गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में इस निर्धारित अवधि के दौरान जनगणना नहीं कराई जाएगी।









पाठकों की राय