नाशिक के रामकुंड और त्र्यंबकेश्वर में सिंहस्थ महाकुंभ मेला शुरू हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोपहर 12:02 बजे रामकुंड में ध्वजारोहण और स्तंभ पूजन किया।

22 महीने तक चलेगा कुंभ मेला

यह आयोजन कुल 22 महीने तक चलेगा। इस दौरान नाशिक में 8 से 10 करोड़ और त्र्यंबकेश्वर में 4 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान जताया गया है।

इससे पहले नाशिक में 25 अक्टूबर को 517 लोगों ने पांच मिनट 30 सेकंड तक शंख बजाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। मेला प्रशासन इसी बड़े आयोजन की तैयारियों में जुटा है।