हिमाचल प्रदेश सरकार ने 31 अक्टूबर 2026 को प्रशासनिक फेरबदल के आदेश जारी किए। इसके तहत पांच HPAS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की गई हैं।
वर्ष 2009 बैच के HPAS अधिकारी भूपेंद्र कुमार को हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (HPSIDC) का मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कृष्ण कुमार शर्मा को मंडी जिले के सरकाघाट में उपमंडल मजिस्ट्रेट (SDM) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अधिकारियों को सौंपी गई नई जिम्मेदारियां
सरकाघाट के मौजूदा SDM राजिंदर कुमार गौतम और सिद्धार्थ आचार्य को आगामी तैनाती के लिए कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सुरेंद्र कुमार को नौणी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार और मानव भारती विश्वविद्यालय के प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।









पाठकों की राय