हिमाचल प्रदेश में मौसम के मिजाज बदलने से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिक ऊंचे पहाड़ों पर दो नवंबर तक हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
तापमान में आई इस गिरावट के चलते ऊंचे क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री और अधिकतम तापमान में तीन से छह डिग्री सेल्सियस तक कमी आने की संभावना है।
विभिन्न शहरों में दर्ज किया गया तापमान
प्रदेश के विभिन्न शहरों में तापमान अलग-अलग दर्ज किया गया है। सोलन में अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस, शिमला में 18.5 डिग्री सेल्सियस और कल्पा में 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा, पर्वतीय इलाकों में ठंड बढ़ गई है। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 1.7 डिग्री सेल्सियस और ताबो में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर महीने के दौरान प्रदेश में सामान्य से 20 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।
फिलहाल तीन नवंबर से प्रदेश में मौसम साफ होने की संभावना जताई गई है।









पाठकों की राय