कार्मिक विभाग ने 31 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी कर 1995 बैच की आईपीएस प्रशाखा माथुर को एपीओ कर दिया है। प्रशाखा माथुर 24 अक्टूबर 2025 से एडीजी, प्लानिंग मॉडर्नाइजेंशन वेलफेयर के पद पर तैनात थीं। वह इससे पहले जोधपुर ग्रामीण, बांसवाड़ा और पाली में एसपी रहने के अलावा 2009 से 2014 तक आईबी में एडीशनल डिप्टी डायरेक्टर और डिप्टी डायरेक्टर भी रह चुकी हैं।

एसीबी जांच और विला खरीद का मामला

दूसरी ओर, एसीबी ने एक ही कंपनी से 40 विला खरीदने के मामले में प्राथमिक इंक्वायरी पीई दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीबी डीजी गोविंद गुप्ता ने 30 अक्टूबर को मुख्य सचिव वी श्रीनिवास से मुलाकात की थी। उदयपुर स्थित बुझड़ा रिसोर्ट में आईएएस शिखर अग्रवाल और उनकी पत्नी के नाम पर 10-10 विला खरीदे गए थे।

इससे पहले राजस्थान सरकार ने 29 अक्टूबर की रात को आईएएस शिखर अग्रवाल को सभी पदों से हटाते हुए एपीओ कर दिया था। इस मामले में एसीबी द्वारा प्रशाखा माथुर से पूछताछ किए जाने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही अलवर में की गई विला की खरीद का जिक्र आईपीआर में नहीं होने का दावा किया गया है।