चंडीगढ़ प्रशासन के संस्कृति विभाग ने विदेशों में हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी रोकने के लिए एक नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर यानी एसओपी तैयार की है। इसके साथ ही एक नोडल अधिकारी की भी व्यवस्था की गई है।
यह कदम पेरिस में 25 अक्टूबर को पेरिस ओइस एनचेरेस द्वारा की गई नीलामी के बाद उठाया गया है। फ्रांस में हुई उस नीलामी में नौ में से सात हेरिटेज लॉट बिक गए थे, जबकि दो की बिक्री नहीं हो पाई थी।
नोडल अधिकारी रखेंगे विदेशी गतिविधियों पर नजर
संस्कृति विभाग का नोडल अधिकारी विदेशी ऑक्शन हाउस के कैटलॉग और उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखेगा।
इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य नीलामी की सूचना मिलने और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू होने के बीच के समय को कम करना है। हालांकि, नया एसओपी तैयार होने से हर विदेशी नीलामी का रुकना पूरी तरह सुनिश्चित नहीं होगा, क्योंकि यह संबंधित देश के स्थानीय कानून पर निर्भर करता है।









पाठकों की राय