रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंजूरी दिए जाने की घोषणा की है। यह बुलेट ट्रेन दिल्ली से चलकर आगरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी और पटना होते हुए गुवाहाटी तक जाएगी। इस कॉरिडोर से दिल्ली से आगरा का सफर 59 मिनट, कानपुर का 1 घंटे 45 मिनट, लखनऊ का 2 घंटे 12 मिनट और वाराणसी का सफर 3 घंटे 33 मिनट में पूरा होगा।
देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर का शुभारंभ
इसके अलावा देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का शुभारंभ 31 अक्टूबर को वाराणसी से किया गया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनारस स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच और 1128 बर्थ हैं, जिनमें 11 थर्ड एसी, चार सेकेंड एसी और एक फर्स्ट एसी कोच शामिल है। ट्रेन का अधिकतम स्वीकृत संचालन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से होगा।
वंदे भारत स्लीपर के थर्ड एसी का कुल किराया करीब 1,910 रुपए, सेकेंड एसी का 2,467 रुपए और फर्स्ट एसी का 3,024 रुपए है जिसमें 5% जीएसटी शामिल है। इसके साथ ही वाराणसी सिटी से राजातालाब के बीच चार जोड़ी मेमू ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक ट्रेन में 12 कोच होंगे।









पाठकों की राय