दिल्ली-NCR में सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 1 नवंबर से नए प्रदूषण विरोधी प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार अक्टूबर में औसत AQI 166 दर्ज किया गया था। विंटर पॉल्यूशन एक्शन प्लान हर साल 1 नवंबर से 28 फरवरी तक लागू रहता है।

गाड़ियों के प्रवेश और वर्क फ्रॉम होम पर नए नियम

नए नियमों के तहत दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड BS-VI से कम मानक वाली गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम लागू किया गया है।

प्रदूषण नियंत्रण के इन उपायों के तहत सार्वजनिक पार्किंग की फीस भी दोगुनी कर दी गई है।