शिवपुरी जिले के खोड़ चौकी क्षेत्र के आसपुर में 29 अक्टूबर की सुबह करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां घर के बाहर बैठे दादी-पोते को एक छोटा हाथी लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी।

हादसे में 60 वर्षीय रमको बाई की मौत हो गई, जबकि उनका पोता राकेश जाटव घायल हो गया। घटना के समय प्रत्यक्षदर्शी विवेक जाटव और सुनील जाटव मौके पर मौजूद थे।

अस्पताल में इलाज और पुलिस कार्रवाई

घटना के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। राकेश जाटव को जिला अस्पताल शिवपुरी तथा रमको बाई को पिछोर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज जारी है।

विवेक जाटव की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से वाहन चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप है और पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही है।