मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के गूंगरगांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 35 वर्षीय अंजली रावत ने अपने छह वर्षीय बेटे प्रशांत रावत के साथ करीब 30 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा दी, जिससे दोनों की मौत हो गई।
मृतक अंजली रावत आठ महीने की गर्भवती थीं। इस दौरान उनकी बड़ी बेटी मोनिका ने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी दो अन्य बहनों को कुएं में कूदने से रोक लिया, जिससे उनकी जान बच गई।
बड़ी बेटी ने बचाई अन्य बहनों की जान
परिजनों के अनुसार, अंजली के पति धर्मवीर सिंह रावत की डेढ़ महीने पहले ही एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हालांकि, महिला ने यह कदम किस वजह से उठाया, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है। दोनों शवों को शिवपुरी जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है, जिनका गुरुवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।












पाठकों की राय