बुधवार को शिवपुरी के गांधी चौक पर पुलिस प्रशासन और नगर पालिका की टीम जेसीबी के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान दुकानों के 6 फीट से अधिक बाहर निकले हिस्से को हटाने की योजना थी, जिसका स्थानीय स्तर पर विरोध शुरू हो गया।

कार्रवाई के विरोध में जोगी पटवाओं ने मौके पर पहुंचकर चक्काजाम कर दिया। स्थिति को संभालने के लिए एसडीओपी, थाना प्रभारी और नगर पालिका के अतिक्रमण प्रभारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा की।

सहमति के बाद खुला चक्काजाम

प्रशासन और दुकानदारों के बीच बनी सहमति के अनुसार, अब दीपावली तक 6 फीट की जगह पर दुकानें संचालित करने की अनुमति दी गई है। साथ ही दीपावली के बाद प्राइवेट बस स्टैंड परिसर में स्थायी जगह उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है।